Mainpuri News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में दो मुकदमे दर्ज
Mainpuri News: मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Mainpuri News: कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक किशोरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमें किशोरी ने कैफे में बंधक बनाने, छेड़खानी करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजदों और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया था। जिन्हें कोर्ट भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी कार्तिक अवस्थी पुत्र जयनरायन अवस्थी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 28 सितंबर को वह राज मैरिज होम के निकट संचालित बालाजी प्रिंटिंग प्रेस पर बैठा था।
जहां दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब यश पुत्र आशुतोष, सत्यम पुत्र सुनील निवासीगण नगला जुला, अभय पुत्र पंकज निवासी अज्ञात दो साथियों के साथ आए और गाली गलौज कर मारपीट की। उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


