बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी दोषी करार

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

करहल में तीन वर्ष पूर्व बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को दोषी पाया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है और सजा सुनाने की तारीख 18 मई तय की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत अनूपपुर डिल्हा में डिजीटल लाइब्रेरी का उदघाटन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी दोषी करार

करहल। थाना क्षेत्र में तीन वर्ष पूर्व बालिका से दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपी दोषी पाया गया। उक्त मामला स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह के न्यायालय में चल रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है और सजा सुनाने की तारीख 18 मई तय की गई है। थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी तीन वर्षीय बालिका बीते 9 दिसंबर 2023 को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी आकाश उर्फ शिवम और बालिका को पास में ही एक खाली जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच के बाद चार्जशीट न्यायालय भेजी। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह के न्यायालय में हुई। गवाही के आधार पर आकाश को बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का दोषी पाया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आरोपी को 18 मई को सजा सुनाई जाएगी。

18 मई को सुनाई जाएगी आरोपी को सजा, भेजा जेल

डिजीटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Voice of UP

करहल। शिक्षा और तकनीक के समन्वय से ग्रामीण युवाओं के भविष्य को संवारने लिए ग्राम पंचायत अनूपपुर डिल्हा में नवनिर्मित डिजीटल लाइब्रेरी का उदघाटन किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार आईएएस ने फीता काटकर पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसी सुविधाओं का होना बेहद गर्व की बात है। अब गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम प्रधान अविनेंद्र चौहान ने बताया कि लाइब्रेरी सभी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है और इसका लाभ पंचायत के सभी विद्यार्थियों को मिलेगा। इस मौके पर बीडीओ रुक्मणि वर्मा, सचिव रवि कुमार, ओमकार, सत्येंद्र सिंह, राजू प्रधान, देवेंद्र सिंह, श्याम पाल सिंह, रतन सिंह तोमर, मुकेश सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद सिंह, अंतराम सिंह, अशोक सिंह, भानु प्रताप सिंह, विजय सिंह, रघुवीर पाल, रामपाल, अभय चौहान, विश्राम सिंह, पवन चौहान आदि मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तरी

आरोपी को कब सजा सुनाई जाएगी?
आरोपी को 18 मई को सजा सुनाई जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।