ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीजल्द आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

जल्द आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गया है। शासन की योजनाओं की प्रगति सुधारने के साथ-साथ अधूरे पड़े कार्यों को...

जल्द आएंगे मुख्यमंत्री, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 28 Nov 2021 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में आ गया है। शासन की योजनाओं की प्रगति सुधारने के साथ-साथ अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कराने व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन तेजी से जुट गया है। इसी को लेकर एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने नगर के क्रिश्चियन मैदान का निरीक्षण किया। जहां मैदान की साफ सफाई व समतलीकरण को लेकर चर्चा की गई। हालांकि शासन की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के आने का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

बीते माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिले में आने की चर्चा थी। जिसके चलते प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था। एकबार फिर से मुख्यमंत्री के जिले में आने की सूचना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को एसडीएम सदर वीरेंद्र कुमार मित्तल व सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने नगर के क्रिश्चियन मैदान का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने मैदान की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सीओ सिटी ने मैदान में मैच खेल रहे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर आनंद लिया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अभी तक सीएम का कोई कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें