Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCelebration of Janmashtami at St VPS School Students Portray Radha and Krishna
राधा, कृष्ण स्वरूप में तैयार होकर छात्र छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां

राधा, कृष्ण स्वरूप में तैयार होकर छात्र छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां

संक्षेप: Mainpuri News - करहल। संत विवेकानंद ग्रुप के सेंट वीपीएस स्कूल में बुधवार को कृष्ण जनमाष्टमी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Wed, 13 Aug 2025 07:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

संत विवेकानंद ग्रुप के सेंट वीपीएस स्कूल में बुधवार को कृष्ण जनमाष्टमी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण, गोपी, ग्वाल, सखा आदि के स्वरूप में तैयार होकर तैयार हुई। निदेशक डा. जेपी यादव ने जनमाष्टमी के महत्व को समझाया। बताया कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है। उन्होंने भगवान विष्णु के आठवें अवतार में जन्म लेकर कंस जैसे कई असुरों का वध कर पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया था। कार्यक्रम में राधा, कृष्ण बने बच्चों का माल्यार्पण व उनके ऊपर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान छात्रा वेदिका, अदिति, मान्या, आयु, क्यूटी, अदिति, मनी, अंशिका, अलीजा, चित्रा, माही, निहारिका, छाया, गौरी, सिद्धि, शानवी, श्रृष्टि, श्रेयांशी, सलोनी, प्रेक्षा आर्या, आराध्या, मोनिका, भूमि, काव्या, अनुष्का, अक्षा, पल्लवी, दिव्या, मन्नत, नम्रता, अहाना, पलक, गौरी, अंशिका, आरुषि, हिमांशी, नव्या, सोनाक्षी, दिव्यांशी आदि छात्राएं राधा के स्वरूप में तैयार हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कृष्ण के स्वरूप में भी कई छात्र तैयार हुए। वहीं मटकी फोड़ ग्रुप में स्वास्तिक, देव, अयनांश, सुमित, अभि, उत्कर्ष, शिवांश ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक सरिता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।