सीबीएसई : गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, 3786 उपस्थित
Mainpuri News - मैनपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं जनपद मैनपुरी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं जनपद मैनपुरी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन कक्षा 10 गणित विषय तथा कक्षा 12 इंटरप्रिन्योरशिप विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षाएं कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जा रही हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कक्षा 10 गणित स्टैंडर्ड में 3831 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3786 उपस्थित रहे, जबकि 45 अनुपस्थित रहे।
गणित बेसिक में 749 में से 739 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। कक्षा 12 इंटरप्रिन्योरशिप विषय में पंजीकृत सभी 7 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


