
ताली बजाना बना गुनाह, शिक्षक ने दो छात्रों को बेरहमी से पीटा
Mainpuri News - करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम महालरपुर स्थित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के दो छात्रों के साथ जमकर मारपीट की गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम महालरपुर स्थित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के दो छात्रों के साथ जमकर मारपीट की गई। पिटाई से एक छात्र बेहोश हो गया। छात्रों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने क्लास में ताली बजा दी थी। इससे शिक्षक नाराज हो गया और उसने दो छात्रों को बेरहमी से जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर स्कूल के संचालक ने छात्रों और अभिभावकों के साथ अभद्रता की। करहल पुलिस को तहरीर देकर छात्र सुमित और अभि ने जानकारी दी कि वे महालारपुर स्थित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र हैं।
शनिवार को आखिरी पीरियड खत्म हुआ तो छात्रों ने ताली बजा दी। इससे शिक्षक यूनुस खान नाराज हो गया और उसने दोनों छात्रों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उनकी पीठ और कमर के नीचे बुरी तरह पीटा गया। बाल पकड़कर जमीन पर गिरा कर लात घूंसों से शिक्षक ने छात्रों की पिटाई की। पिटाई से एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश हो गया। जानकारी पाकर स्कूल के लोग छात्र को अस्पताल ले गए और उपचार दिलाकर गांव से थोड़ी दूर छोड़कर भाग गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




