ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीभइया बहुत सुंदर हैं कन्हैया, लग जाती है नजर

भइया बहुत सुंदर हैं कन्हैया, लग जाती है नजर

भगवान श्रीकृष्ण से अगाध प्रेम है। उनके बिना परिवार अधूरा है। जब तक भगवान को भोग नहीं लगता तब तक परिवार का कोई भी सदस्य न भोजन करता है न पानी पीता...

भइया बहुत सुंदर हैं कन्हैया, लग जाती है नजर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSun, 22 Oct 2023 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान श्रीकृष्ण से अगाध प्रेम है। उनके बिना परिवार अधूरा है। जब तक भगवान को भोग नहीं लगता तब तक परिवार का कोई भी सदस्य न भोजन करता है न पानी पीता है। ये श्रद्धा एक दिन की नहीं है बल्कि हर रोज की है। श्रीकृष्ण के प्रेम दीवाने दंपति इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दंपति दावा करते हैं कि श्रीकृष्ण को भूख भी लगती है और प्यास भी। वह मुस्कराते भी हैं और गुस्सा भी दिखाते हैं।

शनिवार को शीतला माता मंदिर पर कान्हा की मूर्ति के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचे दंपति कान्हा की लीलाओं को बताते हुए भावुक होने लगे। शहर निवासी आलोक गुप्ता और उनकी पत्नी कृतिका गुप्ता तथा उनका परिवार भगवान के प्रेम में पूरी तरह से डूबा है। आलोक और कृतिका कहती हैं कि उन्होंने इस मूर्ति को खरीदा नहीं है बल्कि वह वृंदावन से कन्हैया को गोद लेकर आए हैं। उनके कन्हैया दूध पीते हैं और गुस्सा भी दिखाते हैं। आलोक काम से लौटते हैं और कन्हैया को गोद में न लें तो उनका चेहरा गुस्से से भर जाता है। कन्हैया के प्रेम से सराबोर ये दंपति कन्हैया के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री, ऋषीकेश, वृंदावन, मथुरा, बद्रीनाथ, केदारनाथ के दर्शन के लिए जा चुका है। कन्हैया की मूर्ति हमेशा उनके साथ रहती है। केदारनाथ के दर्शन कराने के लिए दंपति कन्हैया को हेलीकॉप्टर से ले गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें