दहेज को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Mainpuri News - मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बुरी तरह पीटा गया और तीन साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।

अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बुरी तरह पीटा गया और तीन साल के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया। बरनाहल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसे ससुराल भिजवा दिया। लेकिन अगले ही दिन ससुरालीजनों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला थाने पहुंची पीड़िता प्रीती पत्नी गौरव निवासी फूलापुर थाना बरनाहल ने शिकायत की कि वर्ष 2020 में उसकी शादी गौरव के साथ हुई।
शादी के कुछ दिनों तक तो ठीक चला। लेकिन बाद में गौरव, सास कमला, ससुर छविनाथ सिंह, ननद अर्चना, देवर विमलेश अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके पक्ष के लोगों ने हैसियत के अनुसार शादी में दहेज दिया। लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़े रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


