वाहन स्टैंड पर विवाद, दो मुकदमे दर्ज
Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के देवी मेला में पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

शहर के देवी मेला में पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाइक लेकर आए युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नगला जुला निवासी सचिन चौहान पुत्र रवि चौहान ने शिकायत की कि वह अपने परिवार के साथ देवी मेला देखने गया था। जहां पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अर्पित यादव, ऋषी यादव, विशाल पंडित, हर्ष, आलोक, शिवम निवासी ज्योति तिराहा, विवेक निवासी सिंधिया तिराहा, संजू ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
तीन चार अन्य लोग भी आए, उन्होंने भी उसके व उसके परिवार के लोगों से मारपीट की। पुलिस ने घटना की तहरीर पर आठ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसी मामले को लेकर शेखर पुत्र नेत्रपाल ने भी तहरीर दी तो पुलिस ने पियूष कश्यप, करन, विवेक, सूरज, विकास, वाहन स्टैंड के ठेका मालिक और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


