Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBrahmanishtha Swami Shardanand Saraswati Maharaj s Third Death Anniversary Celebrated with Brahmanirvana Mahotsav
महाराजश्री के अधूरे कार्यों को पूरा करने का दोहराया संकल्प

महाराजश्री के अधूरे कार्यों को पूरा करने का दोहराया संकल्प

संक्षेप: Mainpuri News - मैनपुरी। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रह्मनिष्ठ स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर चल रहा ब्रह्मनिर्वाण महोत्सव का सोमवा

Mon, 3 Nov 2025 06:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रह्मनिष्ठ स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर चल रहा ब्रह्मनिर्वाण महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। सोमवार को महोत्सव के पूर्णता दिवस पर सुबह आठ बजे स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की समाधि पूजन विधि विधान से दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच साधु संतों, भक्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। सभी संतजनों, श्रद्धालुओं ने महाराज को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी भजनानंद आश्रम रायबरेली से आए स्वामी ज्योतिर्मया नंद महाराज ने शारदानंद सरस्वती महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित कर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान स्वामी ज्योतिर्मया नंद महाराज ने कहा कि महापुरुषों की जितनी महिमा कही जाए कम है। उन्होंने कहा कि विद्वान वह है जिसकी वाणी बोलती है और संत वो होता है जिसका जीवन बोलता है। ऐसे ही महान संत थे गुरुदेव। दिल्ली से आए डॉ शुभेषु शर्मन ने कहा कि आचरण को जीवन में उतारने का तरीका महाराजश्री ने सिखाया। स्वामी राष्ट्र के प्रति संकल्पित व समर्पित थे। इस मौके पर डा. जीवन शुक्ल, स्वामी श्यामानंद सरस्वती महाराज, स्वामी योगानंद सरस्वती महाराज, परमानंद शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख धर्माचार्य अशोक तिवारी आदि ने विचार रखे।