ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबाइक डिवाइडर से टकरायी बालक की मौत

बाइक डिवाइडर से टकरायी बालक की मौत

भोगांव बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो वर्षीय बालक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी...

बाइक डिवाइडर से टकरायी बालक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 06 Dec 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भोगांव बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो वर्षीय बालक की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को परिवारीजन पोस्टमार्टम कराए बिना गांव ले गए। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना सोमवार दोपहर दो बजे की है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बलू निवासी विवेक राजपूत अपनी सास सहूरवती पत्नी जयसिंह तथा पुत्र दो वर्षीय सागर के साथ बाइक से बरधनियां रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय बाइक भोगांव बाईपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दो वर्षीय सागर की मौत हो गई तथा विवेक व सहूरवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विवेक अपनी ससुराल चांदा भोगांव लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी घटना से शोक में डूब गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें