ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ आयोजन

बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इस कार्यक्रम की महत्ता एवं प्रत्येक बच्चे...

बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 05 Nov 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है। इस कार्यक्रम की महत्ता एवं प्रत्येक बच्चे तक बाल विज्ञान कांग्रेस की गतिविधि पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मथुरा में किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से संबंधित सभी जानकारियोंको शिक्षकों को देने के लिए जनपद स्तरीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में शनिवार को किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अमित तायल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में जनपद के सभी ब्लॉक के बेसिक शिक्षा के अघ्यापकों नेसीबीएसई, यूपी बोर्ड के अघ्यापको ने प्रतिभाग किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें