सम्मेलनों के जरिए सरकार की योजनाएं गिनाएगी भाजपा
मैनपुरी। मैनपुरी में अखिलेश यादव की विजय संकल्प यात्रा होने के बाद भाजपा जनता...
मैनपुरी। मैनपुरी में अखिलेश यादव की विजय संकल्प यात्रा होने के बाद भाजपा जनता के बीच घुसपैठ बनाने की रणनीति पर अमल करने लगा है। सम्मेलनों के जरिए जनता को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताने की रणनीति बनाई गई है। इसी के तहत जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया कि 28 दिसंबर को भोगांव विधानसभा में भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। 30 दिसंबर को करहल में किसान मोर्चा का सम्मेलन होगा। वहीं 3 जनवरी को भाजपा युवा मोर्चा का किशनी में सम्मेलन प्रस्तावित है। इन सम्मेलनों में भाजपा सरकार के मंत्री, संगठनों के पदाधिकारियों के भाग लेने का कार्यक्रम भी है। इससे पहले भाजपा की जनविश्वास यात्रा भी चारों विधानसभाओ में भ्रमण कर चुकी है। इन आयोजनों को लेकर पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारियां पहले ही बांट कर दी गईं है।
