भूमि विकास बैंक में फिर खिला कमल, सुधीर ने संभाली कमान
Mainpuri News - किशनी। भाजपा ने लगातार दूसरी बार किशनी भूमि विकास बैंक पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

भाजपा ने लगातार दूसरी बार किशनी भूमि विकास बैंक पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस बार पार्टी ने कस्बा निवासी भाजपा नेता सुधीर गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में तहसीलदार घासीराम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कार्यकर्ताओं से मनमुटाव छोड़कर अभी से गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि पार्टी ने सुधीर गुप्ता को जिस उम्मीद और भरोसे के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पूरा विश्वास है कि वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से संगठन को मजबूत करेंगे।
साथ ही किसानों को बैंक की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार के विकास कार्यों और कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में किशनी और करहल सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, रमाशंकर तिवारी ने भी संबोधित किया। जिला मंत्री भरत गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी भाजपाई भूमि विकास बैंक पहुंचे और यहां सुधीर गुप्ता को विधिवत अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाकर नारे लगाकर उन्हें बधाई दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


