7.90 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, गिनाईं उपलब्धियां

Feb 23, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - भोगांव। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव सड़क बनाकर उन्हें सीधे शहरों से जोड़ने का कार्य किया है, जिससे ग्रामीण विकास को

7.90 करोड़ की सड़क का शिलान्यास, गिनाईं उपलब्धियां

विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव सड़क बनाकर उन्हें सीधे शहरों से जोड़ने का कार्य किया है, जिससे ग्रामीण विकास को गति मिली है। सोमवार को उन्होंने जलालपुर नहर से डेरा बंजर तक 7 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया और आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है, जिससे प्रदेश की जनता संतुष्ट है। ग्रामीणों के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। कस्बा आलीपुर खेड़ा में जाम की समस्या दूर करने हेतु प्रस्तावित बाईपास योजना को भी उपयोगी बताया।

विधायक ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सोच सभी वर्गों के कल्याण की है। अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में सीसी रोड, चौड़ीकरण और नई सड़कों का निर्माण कराया। इस मार्ग के चौड़ीकरण से देवीपुर, रजवाना, नगला कुआं, डेरा बंजारा, विक्रमपुर, रकरी, वरहट और संकिसा जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।