कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी
Mainpuri News - मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को बड़े ही उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

भाजपा कार्यालय पर सोमवार को बड़े ही उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला प्रभारी अनिल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में झंडारोहण किया। झंडा रोहण के बाद संगोष्ठी आयोजित हुई। सभी नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। संगोष्ठी में जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने। उन्होंने मुंबई के पहले अधिवेशन में समुद्र के तट पर खड़े होकर कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।
आज भाजपा विश्व की नंबर-1 पार्टी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए काम करता है। आज हम पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत गौरव की बात है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा आगे बढ़ी है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चारों विधानसभा जीतने के संकल्प के साथ काम करें। जो कार्यक्रम हो रहे हैं उन्हें सफल बनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


