12 साल विश्वास और विकास के, उपलब्धियों के बांटे पत्रक

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के पूरे होने पर भाजपाइयों ने भोगांव, बिछवां मंडल क्षेत्रों में बैठकें की और लोगों से संपर्क किया।

12 साल विश्वास और विकास के, उपलब्धियों के बांटे पत्रक

केंद्र सरकार के 12 साल विश्वास के पूरे होने पर भाजपाइयों ने भोगांव, बिछवां मंडल क्षेत्रों में बैठकें की और लोगों से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के स्वाभिमान, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जा रहे हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान एवं युवाओं के भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 साल विश्वास और विकास की पहचान बने हैं। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर बैठकें करे।

बैठक के दौरान घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों में सभी लोग बढ़ चढ़कर भाग लें और कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।