करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की सेवा, सुरक्षा सुशासन और विश्वास के पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की सेवा, सुरक्षा सुशासन और विश्वास के पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चांदेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक किया। इसके उपरांत लोगों को सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी दी गई। चांदेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व पटल पर विशेष पहचान बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की चर्चा हर ओर हो रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

लोकतंत्र में सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का इतिहास बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।