ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

भतीजी की शादी तय करने जा रहे बाइक सवारों को वैगन-आर कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर...

बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 25 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भतीजी की शादी तय करने जा रहे बाइक सवारों को वैगन-आर कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरई निवासी 35 वर्षीय रामविलास पुत्र सालिगराम रिश्तेदार बादशाह पुत्र मोहरमन सिंह निवासी शरीफाबाद जनपद कन्नौज के साथ बाइक से आलीपुर खेड़ा जा रहे थे। रामविलास के साढू उदयवीर की पुत्री खुशबू की शादी आलीपुर खेड़ा में तय होनी थी। उदयवीर भी अन्य लोगों के साथ पीछे आ रहे थे। जैसे ही बाइक मझोला पुल के निकट पहुंची तभी वैगनआर कार ने टक्कर मार दी जिससे रामविलास और बादशाह गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान रामविलास को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें