ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर ग्राम कोसमा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे...

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीWed, 14 Nov 2018 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर ग्राम कोसमा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना सोमवार रात 9 बजे की है। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पीते निवासी फिरोज खां पुत्र शब्बीर खान घिरोर स्थित अपनी दुकान से सोमवार की देर रात घर वापस लौट रहा था। कोसमा से सिरसागंज मार्ग पर सत्संग स्थल के निकट जैसे ही उसकी बाइक पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घिरोर में रजाई तैयार करता था मृतक

बरनाहल। खबर मिलते ही बरनाहल थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मृतक घिरोर में रजाई बनाने का काम करता था। मृतक ही परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से गांव भी शोक में डूबा हुआ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें