प्रवेश पत्र न मिला तो थाने पहुंचे छात्र, दलाल हिरासत में

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

भोगांव। नेशनल महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा देने आए बिहार के छात्रों को प्रवेश पत्र न मिलने पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ।

प्रवेश पत्र न मिला तो थाने पहुंचे छात्र, दलाल हिरासत में

नेशनल महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा देने आए बिहार के छात्रों को प्रवेश पत्र न मिलने पर मंगलवार को दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। परीक्षा शुरू होने से पहले जब छात्र प्रवेश पत्र लेने पहुंचे, तो कॉलेज प्रबंधन द्वारा रुपयों की मांग की गई। इससे भड़के छात्रों ने नेशनल महाविद्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा शुरू होने के बाद भी जब प्रवेश पत्र नहीं मिला, तो परेशान छात्रों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और छात्रों का दाखिला कराने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दलाल दीपक कुमार को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस ने विद्यालय संचालक को पैसे दिलवाकर छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए। करीब तीन बजे परीक्षा शुरू होने के बाद छात्र परीक्षा कक्ष में बैठ सके। पीड़ित छात्र आयशा, रजनीकांत, सीताराम शाह, शांति कुमारी ने बताया कि उन्होंने दीपक कुमार के माध्यम से राजकुमार सिंह महाविद्यालय भवानीपुर पतारा में बीएड के लिए दाखिला लिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।