भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किसानों ने बताईं समस्याएं
Mainpuri News - मैनपुरी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह रविवार को नगर स्थित माता शीतला देवी के दर्शन करने पहुंचे।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह रविवार को नगर स्थित माता शीतला देवी के दर्शन करने पहुंचे। जहां पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने आधा दर्जन किसानों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी बेईमानी से प्रधानमंत्री बने हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 272 सीटें मिली थी लेकिन इस बार 238 पर सिमट गए हैं। यह जनादेश नहीं है। दूसरों का सहारा लेकर मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। भाकियू के लोग अगले चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। भाकियू किसान व मजदूर व शोषित लोगों की मदद को हमेशा तत्पर है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुशवाह, अरविंद चौहान, राजन चौहान, अशोक कुमार, विपिन शुक्ला, दीपक चौहान, रिंकी पांडेय, अनुज राजपूत, राज मोहम्मद, शुभम वर्मा, सूर्या चौहान आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।