
रॉयल चैलेंजर्स, जागीर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की
Mainpuri News - भोगांव। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित बेसिक प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के रामलीला मैदान पर आयोजित बेसिक प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें रॉयल चैलेंजर्स भोगांव और जागीर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव ने कैप्टेन कैलिबर टीम को 78 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 154 रन बनाए। टीम की ओर से विकास दुबे ने 58 रन, नितिन मुकेश ने 53 रन और नीरज यादव ने 22 रन का योगदान दिया। कैप्टेन कैलिबर की ओर से सतीश ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप्टेन कैलिबर की टीम 11 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई। राहुल यादव ने 28 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स भोगांव के राहुल यादव ने तीन और नितिन मुकेश ने दो विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नितिन मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेंद्र शंखवार ने प्रदान किया। दूसरे मुकाबले में घिरोर स्पार्टंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 72 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। जागीर किंग्स की ओर से राजू यादव ने तीन तथा अनिरुद्ध ने दो विकेट लिए। जवाब में जागीर किंग्स ने 11वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




