ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी में बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया

मैनपुरी में बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया

पिछले 15 सालों से संघर्ष कर रहे बरनाहल के लोगों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री ने बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बरनाहल के संघर्ष को सफलता...

मैनपुरी में बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीWed, 25 Oct 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले 15 सालों से संघर्ष कर रहे बरनाहल के लोगों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। मैनपुरी आए नगर विकास मंत्री ने बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बरनाहल के संघर्ष को सफलता मिल गई है। घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े। बरनाहल में एक बार फिर दिवाली मनाई गई।

तीन माह पूर्व भाजपा नेता योगेंद्र सिंह गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। इसके बाद आनन-फानन में प्रस्ताव मांगा गया। इस बात की कोशिश की गई कि अभी होने वाले निकाय चुनावों के साथ ही बरनाहल नगर पंचायत के चुनाव भी करा लिए जाएं। लेकिन प्रस्ताव में तकनीकी कमियों के चलते ऐसा नहीं हो सका। जिसके चलते बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा देने में विलंब हो गया। बुधवार को कैबिनेट मंत्री ने बरनाहल को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की घोषणा की तो भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया।

भाजपाइयों ने सीएम और मंत्री का जताया आभार

बरनाहल। नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की जानकारी मिलते ही कस्बे के लोगों ने एक बार फिर दिवाली मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर दीक्षित, योगेंद्र गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, शिवओम दीक्षित, रनवीर सिंह बघेल, पंकज बघेल, पवन शाक्य, देवेंद्र शाक्य, मीमांशू गुप्ता, सुधांशू गुप्ता, श्रीकांत, मनीष गुप्ता, विनय अग्रवाल, देवेंद्र राठौर, राजपाल शाक्य, शौकीन खां, मोहम्मद गजनवी आदि ने पटाखे छुड़ाए और कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

नगर पंचायत में इन गांवों को किया गया है शामिल

बरनाहल नगर पंचायत में कस्बा बरनाहल के अलावा मुरादपुर, सलूकनगर, भदोलपुर, निबहरा, दलेलनगर, नौरंगाबाद, हकीमपुर, मढ़ामई को शामिल किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें