ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीकेंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों ने धरना देकर जुलूस निकाला

केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों ने धरना देकर जुलूस निकाला

बुधवार को मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी। बैंकों के ताले नहीं खुले। आईबीए व केंद्र सरकार के खिलाफ नगर के बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन किया और...

केंद्र सरकार के खिलाफ बैंक कर्मियों ने धरना देकर जुलूस निकाला
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीThu, 31 May 2018 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल कर दी। बैंकों के ताले नहीं खुले। आईबीए व केंद्र सरकार के खिलाफ नगर के बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक के मुख्य शाखा पर धरना प्रदर्शन किया और नारेवाजी करते हुए शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने प्राइवेट बैंकों को भी बंद कराया। हड़ताल से लगभग 15 करोड़ से अधिक का लेन देन प्रभावित हुआ है। बैंक उपभोक्ता दिनभर परेशान दिखे।

बुधवार को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक कर्मियों ने 2 प्रतिशत वेतन वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल में जिले के सभी बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हड़ताल से बैंकों में कोई कार्य नहीं हुआ। उपभोक्ता भटकते देखे गए। सरकार की कर्मचारियों के विरुद्ध उत्पीड़न और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण बैंक कर्मियों में भारी रोष देखा गया। बैंक कर्मियों ने पूरे दिन इलाहाबाद बैंक के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में इकटठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक से जुलूस निकाला। और सरकार विरोधी नारे भी लगाए। गुरुवार को भी हड़ताल रहेगी। इस मौके पर जगन्नाथ शाहू, अवधेश श्रीवास्तव, महाराज सिंह, सुबोध कुमार, आलोक राज, चंद्रभूषण त्रिपाठी, चंद्र मोहन शर्मा, जेबी सिंह, दिनेश नारंग, शशांक पांडेय, भरत शर्मा, आकिब सिद्दीकी, ओमप्रकाश, अशोक यादव, रोशन चौधरी, बजरंगी कुमार, मनोज, गौरव पांडेय, बीरभान सिंह आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें