विशेषज्ञ चिकित्सक न हुए तो अस्पतालों में बंद होगी आयुष्मान योजना

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी में आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारकों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। सरकार ने 35 बिंदुओं की नई गाइडलाइन जारी की है। अगर अस्पताल इन बिंदुओं को पूरा नहीं करते हैं, तो आयुष्मान योजना हटा दी जाएगी। मैनपुरी में सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण सवाल उठ रहे हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सक न हुए तो अस्पतालों में बंद होगी आयुष्मान योजना

मैनपुरी। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। इसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। सरकार ने इस व्यवस्था के तहत जो नई गाइडलाइन जारी की है उस गाइडलाइन को पूरा करने के लिए 35 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। जो अस्पताल इन बिंदुओं की पूर्ति नहीं करेंगे उन अस्पतालों से आयुष्मान योजना हटा दी जाएगी। अस्पतालों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। खास बात ये है कि सरकार की इस गाइडलाइन का लेकर स्वास्थ्य विभाग में ही विरोधाभास है। योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक और आईसीयू जैसी अनिवार्यता आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों में अनिवार्य की गई है।

लेकिन इस बिंदु पर सरकारी अस्पतालों के पास ही आईसीयू और सरकारी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं ऐसे में मैनपुरी के आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों में ये सुविधा मानकों के अनुसार कैसे और कब तक मिलेगी, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकार के मानकों को पूरा करने की नौबत आयी तो सरकारी अस्पतालों में ही आयुष्मान योजना बंद करनी पड़ सकती है। जहां तक मैनपुरी का सवाल है तो मैनपुरी के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता नहीं है। मैनपुरी के 12 सरकारी जिनमें जिला चिकित्सालय और 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान के तहत निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। इसके अलावा 13 निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान की सुविधा प्रदान की गई है। सरकारी अस्पतालों को कर दिया गया है अपडेट आयुष्मान योजना के प्रभारी डा. सुनील पांडेय का कहना है कि जनपद के सभी अस्पतालों को पत्र भेजकर आयुष्मान की गाइडलाइन भेजकर जानकारी दे दी गई है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस के रिटायर होने के चलते नवीन अधीक्षक की आईडी स्टेट से और एडमिन कोड प्राप्त नहीं है। ये मिलते ही इसे अपडेट कर दिया जाएगा। अन्य सरकारी अस्पतालों को अपडेट कर दिया गया है। आयुष्मान के लिए ये मानक करने हैं पूरे-- अस्पताल का रजिस्टेशन नंबर, कंपनी का नाम या संस्था, उपचार का प्रकार, संसाधन पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन प्रमाण एक्सपायरी डेट, लोकल पुलिस स्टेशन, स्थान ग्रामीण या शहरी, संचालक का आधार नंबर, डॉक्टर का शपथ पत्र, हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री आईडी, बैंक इमेल आईडी, बैंक नेफ्ट, आरटीजीएस, बीएसआर कोड, टीएएन नंबर, टीएएन होल्डर, जीएसटी नंबर, जीएसटी प्रमाण पत्र, टीडीएस, टीडीएस परीक्षण प्रार्थना पत्र, ओरजिनल टीडीएस रेट, पैन नंबर, पेनकार्ड आदि। फैक्ट फाइल-- 773383 लोगों के बनने हैं आयुष्मान कार्ड 484485 के बन चुके हैं आयुष्मान कार्ड 179384 परिवार आयुष्मान से जोड़े गए 163301 परिवार के एक से अधिक सदस्य का बन चुका आयुष्मान 70700 लोगों को एक वर्ष में मिला आयुष्मान का लाभ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।