Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsAwareness Campaign by Indian Government and UP Police for Youth Training

शुद्ध आचरण ही जीवन को ऊंचाई पर ले जाएगा

Mainpuri News - मैनपुरी। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 25 Jan 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
शुद्ध आचरण ही जीवन को ऊंचाई पर ले जाएगा

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डा. ललित सिंह के निर्देशन में जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन खर्रा आगरा रोड मैनपुरी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को दन्नाहार थाने पर प्रशिक्षण दिया गया। एसएसआई वीरेंद्र सिंह और महिला आरक्षी ने स्वयंसेवकों को जागरूक किया। सदाचार विषय पर महिला आरक्षी विमलेश ने कहा कि जीवन में शुद्ध आचरण ही जीवन को ऊंचाई पर ले जाता है। जिसका सही आचरण नहीं है उसका जीवन बेकार हो जाता है और समाज को दूषित करता है। शुद्ध आचरण के लिए अच्छे साहित्य का अध्ययन करें और उस पर काम कर व आगे बढ़ें। रीना सिंह ने भी जागरूक किया। अंत में स्वयंसेवकों को सदाचार के पालन के लिए राष्ट्र हित और समाज हित के लिए पालन करने के लिए महिला आरक्षी रीना सिंह ने शपथ भी ग्रहण कराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें