मां-बेटे को पिता के बारे में आरोपी से पूछना पड़ा भारी
Mainpuri News - कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेवारामपुर में एक युवक और उसकी मां पर आरोपी ने हमला किया। युवक को सिर में चोटें आईं और जातिसूचक गालियां दी गईं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेवारामपुर में आरोपी के यहां रह रहे पिता के संबंध में बात की तो आरोपी ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। जिसमें युवक को सिर में चोटें आयीं। इतना ही नहीं आरोपी ने मां-बेटे को जातिसूचक गाली गलौज की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी आदर्श पुत्र अवनेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे वह अपनी मां के साथ विजेंद्र पुत्र पप्पू निवासी सेवारामपुर के घर गए थे। जब पीड़ित ने अपने पिता के बारे में विजेंद्र से बात की तो विजेंद्र जातिसूचक गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित और उसकी मां के साथ मारपीट की। जिससे पीड़ित के सिर में चोटें आयीं। विवाद के दौरान उसकी मां का कुंडल भी कहीं गिर गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मारपीट, दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


