Mainpuri News: कुत्ते के हमले में भाभी-देवर घायल

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

Mainpuri News: मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी में एक आवारा खूंखार कुत्ते ने भाभी देवर पर हमला कर दिया।

Mainpuri News: कुत्ते के हमले में भाभी-देवर घायल

Mainpuri News: दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी में एक आवारा खूंखार कुत्ते ने भाभी देवर पर हमला कर दिया। महिला को इस कदर कुत्ते ने काटा कि महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कुत्ता अब तक गांव में आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर चुका है। पूरे गांव में कुत्ते की दहशत का माहौल है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छेड़ी निवासी 30 वर्षीय विनीता देवी पत्नी लोकेश चंद्र सोमवार को अपने खेत पर धान की रोपाई करने गईं थी। कुछ देर बाद वह पास में ही एक पेड़ के नीचे बैठ गईं।

तभी वहां सो रहे आवारा कुत्ते ने अचानक विनीता पर हमला बोल दिया। कुत्ता काफी देर तक विनीता पर हमलावर रहा। विनीता की चीख पुकार सुनकर पास में ही काम कर रहे उनके देवर विजेंद्र सिंह पुत्र सरमन सिंह उन्हें बचाने पहुंचे। तभी कुत्ते ने विजेंद्र सिंह के हाथ को भी काटकर घायल कर दिया। जब तक विनीता देवी को बचाया जाता तब तक कुत्ते ने उनके दोनों हाथों और चेहरे पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।