कड़ी निगरानी में हुई अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
Mainpuri News - मैनपुरी। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज पर कड़ी निगरानी के बीच कराई गई।

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 रविवार को नगर के राजकीय इंटर कॉलेज पर कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का लेकर सभी तैयारियों को एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को विद्यालय में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। शासन ने मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय खोले हैं। इन विद्यालयों में श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकृत मजदूरों, कामगारों के बच्चे कक्षा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक निशुल्क पढ़ाई करने का मौका मिलता है। अटल आवासीय विद्यालय किरावली आगरा में संचालित हो रहा है।
विद्यालय आवासीय है जिसमें रहना और खाना छात्रों के लिए निशुल्क है। मैनपुरी जनपद से श्रमिकों के 158 बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया था जिसमें से रविवार को हुई परीक्षा में 150 ने परीक्षा दी। आठ परीक्षाथी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 9 के लिए 67 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 63 उपस्थित और कक्षा छह के लिए 91 पंजीकृत थे जिनमें 87 ने परीक्षा दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


