एएसपी ने किया गश्त, संदिग्ध स्थानों की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - करहल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एएसपी राहुल मिठास ने पुलिस बल के साथ गश्त की। उन्होंने संदिग्ध स्थानों की जांच की और नागरिकों से संवाद किया। मैनपुरी-इटावा मार्ग पर गश्त के दौरान, युवकों की तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की। इस अवसर पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

एएसपी ने किया गश्त, संदिग्ध स्थानों की जांच

करहल। नगर में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से एएसपी राहुल मिठास ने पुलिस बल के साथ गश्त किया और संदिग्ध स्थानों पर जांच पड़ताल की। एएसपी ने गश्त कर आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शुक्रवार को एएसपी राहुल मिठास नगर के प्रमुख स्थानों पर गश्त करते हुए मैनपुरी-इटावा मार्ग होते हुए करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे। जहां चाय की टपरी पर बैठे युवकों की तलाशी ली और आसपास के माहौल का निरीक्षण किया। टपरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। दुकानदार से बात करते हुए बेहतर गुणवत्ता कमरा लगवाने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके।

इस मौके पर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी, चौकी प्रभारी सतीश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।