हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी में लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हिंद क्लब ने 125 रन बनाए जबकि एमसीसी 100 रन ही बना सकी। सादिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराया

मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की रात खेले गए मैच में हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हिंद क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बनाए। अश्वनी ने 40, असित ने 30 व ​​रिषभ ने 15 रन की पारी खेली। एमसीसी के मोनू ने 2 और रितिक ने 1 विकेट लिया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी 10 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन ही बना सकी।

बल्लेबाज मोनू ने 40 व सचिन ने 20 रन बनाए। हिंद क्लब के सादिक ने 3 व इमरान ने 2 विकेट लिए। हिंद क्लब के सादिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डा. राकेश गुप्ता व अमित जौहरी एडवोकेट ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग कृष्णा यादव व मृदुल रायजादा ने की। वहीं स्कोरिंग सरवर खान व कमेंट्री आशू चौहान ने की।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।