रोमांचक फाइनल में मनिगांव ने जीता टूर्नामेंट का खिताब
Mainpuri News - किशनी। ग्राम अरसारा में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक मोड़ के बाद संपन्न हो गया।

ग्राम अरसारा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अरसारा और मनिगांव की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में मानिगांव के कप्तान रवि गौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरसारा की पूरी टीम मनिगांव की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और महज 85 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानिगांव की टीम ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। शानदार बल्लेबाजी के लिए सनोज पाल को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम तिवारी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
मैच में अंपायरिंग अमित पाठक व पिंटू अली ने की, जबकि कमेंट्री सुमित पांडेय व अमन प्रजापति और स्कोरिंग सात्विक तिवारी ने संभाली। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री ओमजी दुबे ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। समापन पर प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


