वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में रोमा बनीं चैंपियन

Feb 06, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

Mainpuri News - मैनपुरी के डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डा. आशा सिंह रहीं। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र वर्ग में ऋषि ने लंबी कूद में, वीरू ने ऊंची कूद में और सचिन ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में रोमा बनीं चैंपियन

मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डा. आशा सिंह राजकीय महाविद्यालय टूंडला मौजूद रहीं। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वार्षिक समारोह में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लंबी कूद छात्र वर्ग में प्रथम स्थान ऋषि ने प्राप्त किया। वहीं लंबी कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान शालिनी को मिला। गोला फेंक में प्रथम स्थान रोमा ने पाया। वहीं चक्का फेंक व भाला फेंक में भी प्रथम स्थान रोमा ने पाया। ऊंची कूद छात्र वर्ग में प्रथम स्थान वीरू को मिला।

ऊंची कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान काजल को मिला। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सचिन प्रथम व छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान नैना ने पाया। समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने किया। इस अवसर पर डा. उदय प्रताप सिंह, डा. जितेंद्र पाठक, डा. जगजीवन राम, डा. गीता देवी, डा. प्रमोद कुमार, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, शालिनी, अरुण कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।