ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीपरिजनों से नाराज युवक ने फांसी लगाई मौत

परिजनों से नाराज युवक ने फांसी लगाई मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम सलूकनगर में खेतों पर स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला तो हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी...

परिजनों से नाराज युवक ने फांसी लगाई मौत
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 27 Feb 2021 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम सलूकनगर में खेतों पर स्थित एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला तो हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। परिजनों से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाई, ऐसा पुलिस का कहना है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम सलूकनगर से जुड़ा है। शुक्रवार को ग्रामीण खेतों की तरफ निकले तो एक युवक का शव 11:30 बजे के करीब पेड़ पर लटका देखा गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय गौरव यादव पुत्र स्व. राजदुलारे के रूप में की गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की और शव पेड़ से नीचे उतारा। मृतक के भाई रिंकू ने पुलिस को जानकारी दी कि वह घर से नाराज होकर चला गया था। सुबह उसका शव गांव से एक किमी दूर खेतों पर पेड़ पर लटका मिला। घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें