Mainpuri News: कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव होने से दहशत, अधिकारी पहुंचे
Mainpuri News: ग्राम जसवंतपुर में बृजमंगल सिंह कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे आस-पास के लोग भयभीत हो गए। मामले की सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर गैस का रिसाव रोकने और दुर्गंध कम करने का प्रयास किया। एसडीएम ने कोल्ड स्टोर संचालक को सुरक्षा जांच कराने के निर्देश दिए।

Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुर में बृजमंगल सिंह कोल्ड स्टोर में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसके चलते आसपास के लोग दुर्गंध के चलते दहशत में आ गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों व थाना पुलिस को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और पानी की बौछार कर दुर्गंध को कम किया। शनिवार को कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव की सूचना पर एएसपी व सीओ रामकृष्ण द्विवेदी, एसडीएम प्रदीप सिंह, तहसीलदार अखिल गोयल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व दूसरे कोल्ड स्टोर के इंजीनियर ने ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर कोल्ड स्टोर के अंदर घुसकर गैस का रिसाव बंद किया।
वहीं दमकल के विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर दुर्गंध को कम दिया। इस दौरान एसडीएम ने कोल्ड स्टोर संचालक राजीव चौहान को निर्देश दिए कि वह इंजीनियर बुलाकर कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के उपकरण की जांच करा लें और कार्यदायी संस्था से एनओसी भी लें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


