सिटी पब्लिक स्कूल की तान्या ने 496वीं रैंक पाकर नाम किया रोशन

Feb 28, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया तो हमेशा की तरह सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी।

सिटी पब्लिक स्कूल की तान्या ने 496वीं रैंक पाकर नाम किया रोशन

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम आया तो हमेशा की तरह सिटी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। स्कूल के 28 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास की है। बच्चों की इस सफलता पर शनिवार को स्कूल में माला पहनाकर स्वागत किया गया। कक्षा छह में प्रवेश के लिए तान्या ने 279 अंक प्राप्त कर देश में 496वीं रैंक हासिल की। वहीं अनमोन 270, आकांक्षा 265, निर्भय ने 260, श्रेयस ने 255 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कृष्णा, आदित्य, मानव, अमृतांश, शिवाजी, निर्दोष, करिश्मा, आर्यन, दीपशिखा सहित 20 बच्चों ने प्रवेश पाया। कक्षा नौ के लिए अदिति ने 336 अंक पाकर 1041 रैंक हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही तान्या ने 330 अंक सहित आदर्श, खुशी, शौर्य, अंजली, सौम्या, संस्कृति, खुशी ने भी कक्षा नौ के लिए प्रवेश पाया। तान्या ने सैनिक स्कूल के साथ ही इसी वर्ष राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में भी चयन पाया है। बच्चों के इस प्रदर्शन पर स्कूल के प्रबंधक पियूष कुमार शुक्ला ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।