शराब ठेका सेल्समैन पर हमला, बचाने पहुंची महिला की उंगलियां चबाईं
Mainpuri News - चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलियानी में देशी शराब ठेका सेल्समेन और उसके पिता पर गांव के एक युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। सेल्समैन ने बचा

नवीगंज। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलियानी में देशी शराब ठेका सेल्समैन और उसके पिता पर गांव के एक युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। सेल्समैन ने बचाव को पहुंची महिला की अंगुली दांतों से चबा कर चोटिल कर दी। गांव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा सेल्समैन के खिलाफ तहरीर दी गई है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलियानी में गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग ग्रामवासी विवेक पुत्र रामकुमार गांव के ही भल्लू पुत्र रामप्रकाश के साथ खेतों की तरफ गया था। भल्लू रास्ते में पड़ने वाले ठेके से शराब लेने चला गया तो विवेक ने हंसी मजाक में गाली देते हुए उसे बुलाया जिस पर ठेका सेल्समैन आकाश चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगला महुआ और उसके पिता राजेंद्र चौहान ने गलती से ये जाना कि वह उसे गाली दे रहा है।
इसी बात को लेकर आकाश और राजेंद्र ने विवेक के साथ हाथापाई कर दी। इस हाथापाई की सूचना जैसे ही गांव वालों को लगी वैसे ही गांव के लोग ठेके की तरफ पहुंच गए। गांव निवासिनी अखिलेश कुमारी पत्नी विनोद कुमार मारपीट के विवाद में बीच बचाव करने पहुंची तो ठेका सेल्समैन ने उनकी अंगुली मुंह से चबा ली। जिससे वे लहूलुहान हो गईं।पुलिस ने कहा, गलतफहमी से हुआ विवाद, हो गया समझौतामारपीट में सेल्समैन आकाश चौहान और उसके पिता राजेंद्र सिंह को भी चोटें आईं हैं। घटना में भीड़ बढ़ती देख सेल्समैन ने दुकान में अपने आपको बंद कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर टोडरपुर और नवीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ठेके में बंद सेल्समैन और उसके पिता को बाहर निकाला और नवीगंज चौकी पर ले गई। वहीं विवेक कुमार द्वारा सेल्समैन के खिलाफ नवीगंज चौकी में तहरीर दी गई है। पुलिस ने गांव में हुए बवाल के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल मौजूद बना रहा। शाम तक शराब का ठेका बंद बना रहा। नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बाद में समझौता हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


