Agriculture Fair and Seminar Promotes Scientific Farming Practices कृषि गोष्ठी में जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsAgriculture Fair and Seminar Promotes Scientific Farming Practices

कृषि गोष्ठी में जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर

Mainpuri News - बरनाहल। ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि अधिकारियों द्वारा खरीफ की प्रमुख फसलों के बारे में किसानों को जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 3 Dec 2024 05:49 PM
share Share
Follow Us on
कृषि गोष्ठी में जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर

ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कृषि मेला व गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि अधिकारियों द्वारा खरीफ की प्रमुख फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। गोष्ठी का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष ठाकुर उरवीर सिंह ने किया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. शौकत अली ने किसानों से कहा कि मौजूदा समय में वैज्ञानिक ढंग से खेती करना चाहिए जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन मिल सके। उन्होंने जैविक खाद के उपयोग पर बल दिया। वहीं उन्होंने फसलों की बुवाई व रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने किसान सम्मान निधि व फसल बीमा के बारे में भी बताया। इस अवसर पर एडीओ शेर सिंह, रनवीर सिंह, तकनीकी सहायक सत्येंद्र सिंह, नीतीश कुमार, विष्णु कुमार, उपदेश, हरिओम शर्मा, लाल सिंह, विनोद कुमार, कुंवर सेन, परमाल सिंह, शिवदास मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।