ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरी4 साल बाद हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की

4 साल बाद हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में 4 साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को जहर से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर...

4 साल बाद हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 19 Nov 2019 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में 4 साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को जहर से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरैया अंगौथा निवासी जयपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह ने न्यायालय के निर्देश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र मनोज बाबू सेना में जवान था। वह वर्ष 2015 में अक्तूबर माह में छुट्टी पर घर आया था। 8 अक्तूबर को वह गांव से शहर बाजार करने गया था। दोपहर 3 बजे उसे सूचना मिली कि घुमर्रा बिछिया मार्ग पर पीपल के पेड़ के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा है। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया। जहां रात 11 बजे उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें जहर से मौत होने की पुष्टि की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें