प्रशासन का अल्टीमेटम खत्म, आज चल सकता है बुल्डोजर

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

नवीगंज। क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस मार्ग पर गंभीर रूप से फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का अल्टीमेटम गुरुवार को पूरा हो गया है।

प्रशासन का अल्टीमेटम खत्म, आज चल सकता है बुल्डोजर

क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस मार्ग पर गंभीर रूप से फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन का अल्टीमेटम गुरुवार को पूरा हो गया है। बीते 21 मई को एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को सात दिनों के भीतर खुद ही अवैध कब्जा हटाने की कड़ी चेतावनी दी थी। स्थानीय दुकानदारों द्वारा चौराहे और सर्विस रोड पर मनमाने ढंग से किए गए इस अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की थी। एसडीएम के सख्त निर्देश के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय चौकी पुलिस लगातार क्षेत्र में मुनादी (ढोल बजाकर घोषणा) करवाकर लोगों को सचेत कर रही थी।

प्रशासनिक सख्ती और कार्रवाई के डर से कुछ दुकानदारों ने तो स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया है, लेकिन कई जगहों पर अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। चेतावनी की समय सीमा समाप्त होने के बाद आज प्रशासन की टीम मौके का अंतिम निरीक्षण करने पहुंच सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिन लोगों ने अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया है, उनके खिलाफ आज बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ढहाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।