एडीएम कन्नौज, इंस्पेक्टर फतेहाबाद कोर्ट में तलब
मैनपुरी। नौ वर्ष पूर्व घिरोर क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाली स्थित चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने वाले घिरोर

नौ वर्ष पूर्व घिरोर क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाली स्थित चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने वाले घिरोर के तत्कालीन एसडीएम को कोर्ट ने तलब कर लिया है। इसके अलावा मुकदमे से जुड़ी विवेचना करने वाले घिरोर थाने के इंस्पेक्टर को भी तलब किया गया है। स्कूल के संचालक ने साजिशन एफआईआर दर्ज कराने की बात कहते हुए तत्कालीन एसडीएम और विवेचक के विरुद्ध कोर्ट में मानहानि का वाद दायर किया है। इसी के आधार पर कोर्ट ने इनकी तलबी की है। घिरोर के तत्कालीन एसडीएम देवेंद्र कुमार सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने का आरोप लगाकर घिरोर थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
एसडीएम ने एक दिन पहले स्कूल को डिबार घोषित करने की रिपोर्ट लगाई और दूसरे दिन स्कूल में सामूहिक नकल का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी। जब स्कूल डिबार हो चुका था तो सामूहिक नकल कैसे हो गई। इन तथ्यों को साजिश बताकर स्कूल के संचालक lसंवेदना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. धर्मवीर सिंह राही ने अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट में एक वाद दायर किया। जिसमें मानहानि का आरोप लगाया गया। धर्मवीर राही इससे पहले इस एफआईआर के विरुद्ध हाईकोर्ट गए, जहां कोर्ट ने एफआईआर की कार्रवाई को निरस्त किया, चार्जशीट खारिज कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


