वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचीं एडीजी, दिए दिशा निर्देश

वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचीं एडीजी, दिए दिशा निर्देश

संक्षेप:

Mainpuri News - मैनपुरी। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ बुधवार को मैनपुरी पहुंची। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

Nov 12, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ बुधवार को मैनपुरी पहुंची। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हाल जाना और एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने एसपी के साथ पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया और विभिन्न स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित गैस गोदाम का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। मिशन शक्ति के तहत चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली। एडीजी बुधवार की सुबह एसपी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, जनसूचना सेल, क्राइम ब्रांच कार्यालय, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिकायतों, समस्याओं के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में बनाए गए पिंक बूथ का उदघाटन किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां से एडीजी पुलिस लाइन पहुंचीं और पुलिस कर्मियों के लिए बनाए गए गैस गोदाम का फीता काटकर उदघाटन किया। वार्षिक निरीक्षण के तहत उन्होंने लाइन स्टोर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।