ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीराजनैतिक हिस्सेदारी के अनुसार ही कायस्थ समाज बढ़ेगा आगे

राजनैतिक हिस्सेदारी के अनुसार ही कायस्थ समाज बढ़ेगा आगे

चित्रगुप्त जयंती समारोह रविवार की शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय...

राजनैतिक हिस्सेदारी के अनुसार ही कायस्थ समाज बढ़ेगा आगे
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 19 Nov 2018 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रगुप्त जयंती समारोह रविवार की शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष प्रणवीर सक्सेना, पर्यावरणविद् मनोज श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त व सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि मनोज सक्सेना ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। हमें समय-समय पर सभी पार्टियों को अपनी एकजुटता दिखानी होगी। वर्तमान में कायस्थ समाज की जितनी राजनैतिक हिस्सेदारी होगी उसी के अनुसार समाज आगे बढ़ेगा। हम सभी प्रांतों में अपनी राजनैतिक भागेदारी बढ़ाते जा रहे हैं। समारोह में समाज के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। डा. आशा सक्सेना, कुसुम श्रीवास्तव, रीता भगोलीवाल आदि ने स्वागत गीत गाया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस शो के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को विनय श्रीवास्तव, पर्यावरणविद् मनोज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन डा. चंद्रमोहन ने किया।

62 को मिला गौरव सम्मान

मैनपुरी। जयंती समारोह में 375 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा 205 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया। इस दौरान 62 मेधावी विद्यार्थियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डा. भगोलीवाल, नकुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, बृजमोहन, वेदप्रकाश, संजय कुलश्रेष्ठ, मुकेश सक्सेना, मनोज भटनागर, डा. जितेंद्र सक्सेना, रमेश कुमार, कुलदीप सक्सेना, डा. सूर्यमोहन, राजू सक्सेना रंगशाला, प्रवीण कुमार, अजीत सक्सेना, सुभाष, प्रमोद सक्सेना, केएस जौहरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें