शिविर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का हुआ विकास

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share

Mainpuri News - मैनपुरी। एबीवीपी द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में चल रहे अहिल्याबाई होल्कर छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समा

शिविर में छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का हुआ विकास

एबीवीपी द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में चल रहे अहिल्याबाई होल्कर छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मजिस्ट्रेट शिखा चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन संगीता गुप्ता व सीओ संतोष कुमार सिंह ने भाग लिया। शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर निर्भर करती है।

छात्राओं को केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास भी आवश्यक है। यह शिविर छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।