ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमनोज हत्याकांड में फरार आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

मनोज हत्याकांड में फरार आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

कस्बा के मोहल्ला टंकी निवासी मनोज श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। इससे...

मनोज हत्याकांड में फरार आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 04 Dec 2021 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा के मोहल्ला टंकी निवासी मनोज श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। इससे पहले पुलिस आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी प्रेमी ने अपने गुनाह का कुबूल कर लिया है। आरोपी पत्नी व प्रेमी अभिषेक ने ही गला घोंटकर मनोज की हत्या की थी।

चार दिन पूर्व मोहल्ला टंकी निवासी मनोज श्रीवास्तव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई विनोद कुमार ने मृतक की पत्नी खुशबू व उसके प्रेमी अभिषेक मिश्रा पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पत्नी खुशबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने पड़रिया चौराहा से आरोपी अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मृतक की पत्नी खुशबू से पांच वर्ष से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी मनोज को हो गई थी। मनोज आए दिन खुशबू की मारपीट करता था। जिसके बाद से मनोज को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया गया।

घटना से पहले मनोज को पिलाई गई थी शराब

औंछा। घटना वाले दिन खुशुबू ने पति मनोज कुमार के लिए अंडे की सब्जी बनाई और घर में रखी शराब मनोज को परोस दी। मनोज शराब व अंडों का सेवन करने के बाद कस्बे में हो रही रामलीला देखने चला गया। नशा अधिक होने पर वह वापस घर आ गया। मनोज घर आया उससे पहले अभिषेक घर के कमरे में मौजूद था। मनोज के घर में आते ही दोनों ने जमीन पर डाल कर साड़ी से मनोज का गला घोंट कर मार डाला और साड़ी को कमरे में लगे पंखे के कुंडे से बांध दिया। आधी साड़ी को काट कर वहीं डाल दिया। घटना के बाद अभिषेक वहां से निकल गया। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक मिश्रा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें