
दहेज में बाइक न मिली तो विवाहित को घर से निकाला
Mainpuri News - किशनी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता पिछले छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। गुरुवार को किशनी थाने पहुंची विवाहिता ने ससुरालीजनों के विरुद्ध शिकायत दी और बताया कि अतिरिक्त दहेज में बुलट बाइक की मांग की जा रही है। जब बाइक न मिली तो उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रिया पुत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ उर्फ पप्पू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अभय भदौरिया पुत्र चरण सिंह भदौरिया निवासी विजयनगर, इंदौर (मध्यप्रदेश) के साथ हुई थी।

विवाह के बाद से ही उनके पति अभय, ननद, सास व ननदोई मिलकर उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी में उनके पिता ने पूरा दहेज दिया था, फिर भी ससुरालीजन रॉयल इंफील्ड बाइक की मांग को लेकर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट करते रहे। प्रिया का आरोप है कि उनके पति न केवल उनसे तलाक की ज़िद कर रहे हैं, बल्कि कई बार उनकी बेरहमी से पिटाई भी कर चुके हैं और उन्हें घर से निकाल दिया है। वह पिछले छह माह से मायके में रह रही हैं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


