
दबंग ने दलित युवक पर किया हमला चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mainpuri News - अपने प्लॉट पर काम कर रहे दलित युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी...
अपने प्लॉट पर काम कर रहे दलित युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद तथा दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन वे भाग निकले हैं।
रविवार की शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कस्बा निवासी मोनू खटीक पुत्र राजकुमार ने शिकायत की कि 9 जून की सुबह वह अपने प्लॉट पर काम करा रहा था। तभी कस्बे के ही दबंग वहां आए और उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कुरावली पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मुनव्वर खान पुत्र मुंशी खान, आदिल पुत्र अमरुद्दीन तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




