पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से 49 पात्रों को मिला लाभ
मैनपुरी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग के 49 पात्र अभिभावकों को लाभान्वित किया

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग के 49 पात्र अभिभावकों को लाभान्वित किया गया है। इन लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि सीधे भेज दी गई है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे अभिभावक, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उन्हें पुत्री के विवाह पर 20 हजार रुपये का शादी अनुदान दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना को त्वरित रूप से लागू किया गया है। इसके तहत माह अप्रैल में विवाह करने वाले और इसी महीने आवेदन करने वाले आवेदकों को भुगतान किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त, मार्च 2026 में विवाह व आवेदन करने वाले 09 आवेदकों को भी योजना का लाभ दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार आवेदकों को एक माह के भीतर धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। ब्लॉकवार लाभार्थियों में बेवर से 12, किशनी से 8, बरनाहल से 6, मैनपुरी व सुल्तानगंज से 5-5, घिरोर व कुरावली से 4-4 और करहल से 2 लाभार्थी शामिल हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र के भी 3 लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने के एक सप्ताह के भीतर अपने हस्ताक्षरित फॉर्म की हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक कार्यालय और नगरीय क्षेत्रों में तहसील कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें, ताकि पात्रता की जांच कर समय से धनराशि भेजी जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


