297 Turtles Rescued and Released into Keetham Lake by Forest Department and Police मैनपुरी में तस्करों से पकड़े गए 297 कछुओं को किया गया अवमुक्त, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri News297 Turtles Rescued and Released into Keetham Lake by Forest Department and Police

मैनपुरी में तस्करों से पकड़े गए 297 कछुओं को किया गया अवमुक्त

Mainpuri News - मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में बरामद किए गए कछुओं को आगरा की कीठम झील में छोड़ दिया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 26 Dec 2024 05:43 PM
share Share
Follow Us on
मैनपुरी में तस्करों से पकड़े गए 297 कछुओं को किया गया अवमुक्त

करहल थाना क्षेत्र में बरामद किए गए कछुओं को आगरा की कीठम झील में छोड़ दिया गया। वन विभाग और करहल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो दिन पूर्व 297 कछुआ बरामद किए गए थे। इस दौरान तीन तस्करों को भी पकड़ा गया था। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने कछुओं का परीक्षण कराने के बाद छोड़ दिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उत्तर प्रदेश अनुराधा बेमुरी तथा वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा डा. अनिल कुमार पटेल के निर्देश पर आगरा स्थित झील में कछुओं को छोड़ा गया। डीएफओ मैनपुरी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग की टीम ने सुंदरी प्रजाति के 297 जीवित कछुओं को सुरक्षित स्थल प्राकृतिकवास राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा के अंतर्गत सूर सरोवर पक्षी विहार आगरा स्थित कीठम झील में कछुओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत सुरक्षित अवमुक्त किया गया। जनपद में कछुओं की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।